{"_id":"59fdf1c34f1c1b97678b9338","slug":"131509814723-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बता जल्दी जनक राजा धनुष तोड़ने हारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बता जल्दी जनक राजा धनुष तोड़ने हारा...
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/झूलाघाट। बलुवाकोट की रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया, जबकि झूलाघाट की रामलीला में मेघनाद, अहिरावण, कुंभकरण, रावण वध की लीला का मंचन किया गया। जाख में रामलीला जारी है।
बलुवाकोट की रामलीला में धनुष टूटने के बाद जनक दरबार पहुंचे परशुराम बेहद क्रोधित हो जाते हैं। परशुराम राजा जनक से कहते हैं-बता जल्दी जनक राजा धनुष तोड़ने हारा। भगवान राम कहते हैं-नाथ शंभु धनु भजन हारा, होइहिं कोउ इक दास तुम्हारा। इसके पश्चात परशुराम और लक्ष्मण में संवाद होता है। अंत में परशुराम भगवान राम को पहचान जाते हैं। अपना धनुष भगवान राम को सौंपकर हिमालय की ओर प्रस्थान कर जाते हैं।
नेपाल सीमा स्थित झूलाघाट की रामलीला में मेघनाद, अहिरावण, रावण वध की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। पालिका सभासद भुवन जोशी, विण के खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी दिन्नू, शंकर खड़ायत, विप्लव भट्ट, नितिन महर आदि मौजूद थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने आभार जताया।