फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला और मुनस्यारी के बीच मैच बराबरी पर छूटा

धारचूला और मुनस्यारी के बीच मैच बराबरी पर छूटा

Fri, 06 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
धारचूला और मुनस्यारी के बीच मैच बराबरी पर छूटा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 14वीं वाहिनी की ओर से सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत यहां फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन मैच मुनस्यारी ब्वायज और धारचूला ब्वायज के बीच तीन-तीन गोल से बराबरी पर छूटा। अब मैच का निर्णय कराने के लिए दोनों टीमों के बीच शनिवार को फिर से मैच होगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी के 56वें स्थापना दिवस पर यह आयोजन किया जा रहा है। आठ अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबलों तक के सभी मैच मुनस्यारी में होंगे और दस अक्तूबर को फाइनल मुकाबला 14वीं वाहिनी मुख्यालय पिथौरागढ़ में खेला जाएगा। आईटीबीपी के सेनानी अशोक कुमार टम्टा की अध्यक्षता में हुए मुख्य अतिथि गिरधर सिंह पांगती, विशिष्ट अतिथि एसडीएम विवेक प्रकाश ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में धारचूला और मुनस्यारी तहसील की दो-दो टीमें भाग ले रही हैं। निर्णायक बलवंत रावत, हरीश पछाई, प्रदीप जंगपांगी हैं। इस मौके पर जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू, सूबेदार हरगोविंद, श्रीराम धर्मशक्तू, गजेंद्र पांगती, देवसिंह बोरा, हयात सिंह, कमल उपाध्याय, आनंद किशोर और आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed