{"_id":"59d3c53b4f1c1bd8538b58e5","slug":"131507050811-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने की आत्महत्या
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी गांव निवासी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार अपरान्ह साढ़े तीन से चार बजे के बीच बबीता देवी (27) पत्नी चंद्रभानु ने घर से करीब 60 मीटर दूर एक नाले में पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जिस समय बबीता फांसी के फंदे पर झूली, उस समय उसके साथ उसका पांच साल का बेटा सूरज कुमार भी मौजूद था।
बच्चे ने घर आकर मां के पेड़ से लटकने की जानकारी दी। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान दमयंती धर्मशक्तू ने थाने में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके शामा (बागेश्वर) सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं है। मृतका का सात साल का एक बेटा और है।