फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ग्राविअ के पद के लिए विषयों की बाध्यता का विरोध

ग्राविअ के पद के लिए विषयों की बाध्यता का विरोध

Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
ग्राविअ के पद के लिए विषयों की बाध्यता का विरोध
पिथौरागढ़। ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों के लिए कृषि विज्ञान, विज्ञान और वाणिज्य विषय के साथ ही शैक्षिक योग्यता स्नातक करने का युवक कांग्रेस ने विरोध किया है। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


युकां के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस निर्णय को पहाड़ के युवाओं के विरोध में बताते हुए नारेबाजी की। महर का कहना था कि पहाड़ी क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में कहीं भी कृषि विज्ञान का विषय नहीं पढ़ाया जाता। विज्ञान और वाणिज्य विषय के शिक्षकों की कमी के चलते पहाड़ के विद्यार्थी कला वर्ग से इंटर की पढ़ाई करते हैं। उस पर भी सरकार ने शैक्षिक योग्यता स्नातक कर पहाड़ के युवाओं के लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बनने के दरवाजे बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


युकां के लोकसभा क्षेत्र महासचिव करन सिंह, आनंद धामी ने कहा कि सरकार इस गजट नोटिफिकेशन को वापस नहीं लेती है तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में कमल भंडारी, करन लाबट, अरुण कुमार, पारस महर, श्याम सुंदर सिंह सौन, महेश धामी, प्रकाश देवली, राकेश घटाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed