{"_id":"2dd6b1870deee149f5eff4960e268145","slug":"130-people-sit-together-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 लोग एक साथ बैठेंगे भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 लोग एक साथ बैठेंगे भूख हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलापुल बनाने समेत तमाम मांगों को लेकर गोरीपार के 13 गांवों के 130 लोगों ने 14 सितंबर से जौलढुंगा गांव में एक साथ आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। जौलढुंगा में बृहस्पतिवार को आंदोलन को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि इस ऐतिहासिक आंदोलन के लिए सभी गांवों में संपर्क कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इतने बड़े आंदोलन की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अमला भी सकते में है।
विज्ञापन
मुनस्यारी से 19 किलोमीटर दूर स्थित जौलढुंगा पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार करनी पड़ती है, यदि जौलढुंगा में इतने लोग एक साथ अनशन पर बैठते हैं तो प्रशासन को भी वहां तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाएगी। आंदोलन का संयोजन कर रहे भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया ने बताया कि गोरीपार जाने के लिए गोरी में बसंतकोट के पास झूलापुल बनाने, गोरीपार के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण करने, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर यह आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंदोलन की सारी तैयारी कर ली गई है, यदि प्रशासन किसी आंदोलनकारी को उठाने का प्रयास करेगा तो उसकी जगह नए लोग अनशन पर बैठ जाएंगे। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रयाग सिंह पालीवाल, रतन सिंह नेगी समेत आसपास के गांवों के सभी लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन