{"_id":"5ca4f072bdec2213f8017120","slug":"121554313330-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर विषय अनिवार्य हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर विषय अनिवार्य हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तराखंड कंप्यूटर प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने आपस में चर्चा कर प्रदेश के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान विषय को अनिवार्य करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के इतने वर्षों बाद भी छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा से वंचित किया गया है जो कि आधुनिक दौर में बेहद जरूरी है।
बैठक में चर्चा करते हुए संगठन के सदस्यों ने कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में देश के 24 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर विज्ञान अनिवार्य और नियमित विषय के रूप में स्थापित हैं। कहा कि 18 वर्ष बीतने के बाद भी उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा में कंप्यूटर विज्ञान को नियमित एवं अनिवार्य विषय के रूप में स्थापित नहीं किया गया है। इसके चलते सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब वर्ग के छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर जैसा आधुनिक विषय संचालित नहीं किया जाना छात्र-छात्राओं के साथ मजाक है। कहा कि सरकारी विद्यालयों में पूर्व में दिए गए कंप्यूटर और अन्य उपकरण जंक खा रहे हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर विज्ञान विषय को अनिवार्य करने की मांग उठाई है। चर्चा करने वालों में डॉ. जयदीप किशोर, डॉ. योगेश कोठारी, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. चंद्रमोहन सिंह नेगी, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. बबिता रानी, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. मोहम्मद मोर्तजा मुर्सलीन, डॉ. ललित रौतेला, डॉ. कविता जोशी आदि मौजूद रहे।