फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उम्मीदवार के चुनाव व्यय का सही रखरखाव जरुरी

उम्मीदवार के चुनाव व्यय का सही रखरखाव जरुरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदवार के चुनाव व्यय का सही रखरखाव जरुरी
पिथौरागढ़। चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा क्षेत्र के लिए तैनात व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह ने व्यय लेखा से संबंधित गठित टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार द्वारा निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले प्रत्येक व्यय का लेखा-जोखा रखने के लिए शेडो आब्जरवेशन रजिस्टर का रख-रखाव महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान जो भी प्रचार सामग्री आदि प्रकाशित की जाती है उसमें संबंधित प्रिंटिंग प्रेस का नाम, प्रकाशक का नाम, मुद्रण की कुल संख्या का अंकन जरूरी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले में अभी तक विभिन्न टीमों द्वारा आठ मामलों में धनराशि जब्त की गई है। व्यय प्रेक्षक ने मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के अंतर्गत बनाए गए अनुश्रवण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में आ रहे विज्ञापनों, पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता वंदना, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा डॉ. पंकज कुमार शुक्ला, सहायक व्यय प्रेक्षक गौरव पांडेय, नोडल प्रेक्षक एमएस कुंवर के साथ ही विभिन्न टीमों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed