{"_id":"5bdddab5bdec22695873c97f","slug":"121541266101-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) गुंजी के कार्यालय में क्रियात्मक शोध, बाल शोध मेला, पुस्तक प्रदर्शनी, नवाचार और क्राफ्ट वर्क की एक दिनी कार्यशाला हुई।
मुख्य अतिथि उपखंड शिक्षाधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने उल्लेखनीय कार्य के लिए सीआरसी धारचूला देहात की शिक्षिका भागीरथी ह्यांकी, सीआरसी गलाती की शिक्षिका नारायणी देवी और सीआरसी गुंजी के शिक्षक विनय कुमार पांडे को उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने तीनों को शाल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता विनय कुमार पांडे ने शिक्षकों को क्रियात्मक शोध के टिप्स दिए। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए कार्यकर्ता सुरेंद्र धामी, शशिकांत और निहारिका ने शिक्षकों को शोध, बालशोध की जानकारी दी। इस दौरान जगदीश प्रसाद, शंकर दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।