{"_id":"5b97f829867a5501332a5861","slug":"121536686121-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग बाजार में बड़े वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग बाजार में बड़े वाहनों की नो एंट्री
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही बाजार में एक साथ चार टैक्सियों से अधिक वाहन खड़े नहीं होंगे। यह निर्णय यातायात पुलिस के साथ हुई व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन की बैठक में लिया गया।
बैठक में कहा गया कि टैक्सियों और बड़े वाहनों से मुख्य बाजार में अक्सर जाम से व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को भी काफी दिक्कत होती है। इस पर निर्णय लिया गया कि अब सभी यात्री टैक्सियां बाजार में खड़ी नहीं होंगी। केवल चार टैक्सियां ही खड़ी रहेंगी जो यहां से थल, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट और बागेश्वर को जाएंगी। अन्य टैक्सी के चालक अपना नंबर आने पर ही बाजार में प्रवेश करेंगे।
इन टैक्सियों को जवाहर चौक के पास बने टैक्सी स्टैंड पर खड़ा किया जाएगा। भारी वाहनों को बाइपास से भेजा जाएगा। इसके अलावा बैठक में दुकान और रेस्टोरेंटों में शराब पिलाते हुए पाए जाने पर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में थाना प्रभारी विजेंद्र साह, सुरेंद्र, दयाल आर्या, महेश पंत, मदन मोहन पंत, किशन चंद्र पंत, देव सिंह, दीपक राठौर, हेम उप्रेती, महेश रौतेला, किरन मियान, जगदीश राम आदि थे।