{"_id":"5b97f823867a557ff306ccdd","slug":"121536686115-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 और 18वें दल के कैलाश यात्री कालापानी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 और 18वें दल के कैलाश यात्री कालापानी पहुंचे
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम 17वें और 18वें दल के 49 यात्री एक साथ कैलाश की परिक्रमा करेंगे। यात्री आईटीबीपी सुरक्षा दस्ते के साथ गुंजी से रवाना होकर कालापानी पहुंच गए हैं। वहीं, 15वें दल के यात्रियों की कैलाश के बाद मानसरोवर की परिक्रमा शुरू हो गई है।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के 17वें और 18वें दल के यात्रियों का गुंजी में मेडिकल परीक्षण किया गया। इसमें सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। यात्री मंगलवार को आईटीबीपी महिला कमांडो दस्ता, मेडिकल और संचार टीम के साथ गुंजी से कालापानी को रवाना हुए। 13 सितंबर को यात्री चीन में प्रवेश करेंगे। वहीं, 15वें दल के यात्री कुग्गु में मानसरोवर की परिक्रमा कर रहे हैं।
बुधवार को यात्री वापस तकलाकोट पहुंच जाएंगे। 16वें दल के यात्री डेरापुक से जुंजीपू पहुंच गए हैं। इस दल के यात्रियों की वाया डोलमा से कैलाश की परिक्रमा शुरू हो गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में नाभीढांग और आसपास के क्षेत्रों में अब ठंड बढ़ने लगी है। गुंजी में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ने लगी है।