{"_id":"5b71bdaa42c7927a3021d0a2","slug":"121534180778-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका पेयजल मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका पेयजल मंत्री का पुतला
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय विधायक और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका।
सोमवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विधायक का पुतला फूंका। उनका कहना था कि जिले में स्वास्थ्य सेवा लचर हो गई है। आपातकालीन 108 सेवा और खुशियों की सवारी डीजल नहीं होने के कारण खड़ी हो गईं हैं। विधायक के डेढ़ साल के कार्यकाल में वो हमेशा हेली और स्टेट प्लेन से यहां आए हैं जिसका एक बार का खर्चा तीन से छह लाख रुपये तक है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक अपने एक दौरे का खर्चा उक्त सेवाओं के लिए देते तो इनमें एक-दो साल के लिए तेल की व्यवस्था हो जाती। सीमांत जिले में आए दिन आपदा आती रहती हैं।
ऐसे में 108 सेवा और खुशियों की सवारी में डीजल- पेट्रोल न होना निंदनीय है। पुतला फूंकने वालों में महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट, यूथ कांग्रेस के ऋषेंद्र महर, दीपक लुंठी, दीपांशु वर्मा, आनंद धामी, शुभम बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, शिवम वर्मा, योगेश नगरकोटी, महिपाल, जगदीश बिष्ट, राहुल लुंठी, पवन पाटनी, सुधीर चौहान, ललिता, रानी, पुष्पा, विद्या, देवकी, सुभाष पांडेय, ललित पाल, अभिषेक बोरा, गणेश दानू आदि मौजूद रहे।