{"_id":"5b6f210f4f1c1bf3258b462e","slug":"121534009615-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल मंत्री ने शिवालय में रुद्री पाठ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल मंत्री ने शिवालय में रुद्री पाठ किया
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने थल के पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक पाठ किया। उन्होंने शिवालय में स्थित हनुमान मंदिर, विष्णु मंदिर और भैरवनाथ मंदिर में शीश नवाकर पूजा की। लगभग एक घंटे के इस रुद्राभिषेक पाठ को मंदिर के वरिष्ठ पुजारी गणेश भट्ट ने संपन्न कराया।
पूजा अर्चना के बाद पेयजल मंत्री लोगों से मिले। 12 जुलाई को इस पौराणिक बालेश्वर महादेव की सुरक्षा दीवार के ध्वस्त होने एवं मंदिर के उत्पन्न हुए खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यदायी सिंचाई विभाग से इसकी अस्थायी सुरक्षा के लिए वायरक्रेट लगवाए।
मंदिर के पुजारी दामोदर भट्ट ने मंत्री को इस स्थिति से अवगत कराया और मजबूत सुरक्षा दीवार के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। लोगों ने मंत्री से इस स्थान पर दीवार की जगह धर्मशाला के लिए कमरे बनाने की मांग की। मंत्री ने लोगों को उनकी मांग पर अमल करने का भरोसा दिलाया।