फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नालियों से होकर गुजरती हैं अधिकतर पाइप लाइनें

नालियों से होकर गुजरती हैं अधिकतर पाइप लाइनें

Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नालियों से होकर गुजरती हैं अधिकतर पाइप लाइनें
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर को पानी की आपूर्ति करने वाली अधिकतर पाइप लाइनें नालियों और स्क्रबरों से होकर गुजरती हैं, इस कारण पानी के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


नगर की 15 हजार की आबादी को जल संस्थान ने 1091 पानी के कनेक्शन दे रखे हैं। अधिकतर उपभोक्ताओं के पानी की लाइनें निकास नालियों और सड़क के स्क्रबरों से होकर गुजरती हैं। इस कारण पाइपों में लीकेज होने से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन


सात प्राकृतिक स्रोतों से पानी को मुख्य टंकियों तक पहुंचाने के लिए सड़कों के किनारों से चार फुट गहराई में पाइपों को डाला गया है, लेकिन मुख्य टंकियों के आसपास से ही पानी के कनेक्शन लेने की होड़ के कारण नालों और स्क्रबरों से पाइप लाइनें घरों तक बिछाई गई हैं। जल संस्थान इस ओर ध्यान देता नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल यूनुस ने बताया कि जल संस्थान रोजाना पानी के सैंपलों की जांच कर रहा है। एक माह में औसतन 80 सैंपल स्रोतों, जलाशयों, हैंडपंपों से लिए जाते हैं, जिसे प्रयोगशाला में टेस्ट किया जाता है। नगर को शुद्ध पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed