फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विधायक ने नहीं ली आंदोलनकारियों की सुध

विधायक ने नहीं ली आंदोलनकारियों की सुध

Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने नहीं ली आंदोलनकारियों की सुध
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में लछीमा-ओखरानी मार्ग की मांग को लेकर आमरण जारी है। आंदोलनकारियों ने अब तक विधायक के सुध न लेेने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


रविवार को अनशन स्थल पर संघर्ष समिति के संयोजक देवीदत्त पाठक ने कहा कि आंदोलन को 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने आंदोलनकारियों की सुध लेने तक की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने आंदोलन की उपेक्षा को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठाए।


साथ ही सड़क निर्माण के लिए आरपार के संघर्ष का ऐलान किया। इधर, आंदोलनकारी मान सिंह कार्की आमरण पर डटे रहे। दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। इस दौरान मोहन पाठक, प्रकाश चंद्र, मनोज पाठक, घनश्याम पाठक, पूरन चंद्र, भगवती देवी, धीरेंद्र पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed