फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नगर निकाय चुनाव की आहट शुरू

नगर निकाय चुनाव की आहट शुरू

Fri, 22 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की आहट शुरू
पिथौरागढ़। नगर निकाय चुनावों की आहट शुरू होने लगी है। वर्ष 2018 की शुरुआत में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इस बार पिथौरागढ़ नगरपालिका के साथ-साथ डीडीहाट, धारचूला नगरपालिका और बेड़ीनाग, गंगोलीहाट नगर पंचायत के भी चुनाव होंगे। नगरपालिका पिथौरागढ़ में छह नए गांव शामिल होने और वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर 20 होने के कारण मतदाता सूची तैयार करने में ज्यादा समय लग रहा है। नगरपालिका ने इसके लिए 25 दिसंबर तक का समय मांगा है। 25 दिसंबर तक नगर क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में हुए निकाय चुनाव के बाद डीडीहाट और धारचूला में नगर पंचायत की जगह नगरपालिका बन गई हैं। बेड़ीनाग में नगर पंचायत का चुनाव पहली बार होगा। सभी नगरों में अब धीरे-धीरे चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पालिका के ईओ खीमानंद जोशी ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए पालिका ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर मतदाता सूची तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


यह कोशिश की जाएगी कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इस काम में नगरपालिका के कर्मचारी लगाए गए हैं। पिथौरागढ़ पालिका में पिछली बार 15 सभासदों का चुनाव हुआ था। इस बार नए सीमांकन और छह गांवों को मिलाने के बाद यह संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस कारण इस बार यहां पालिका चुनाव बेहद रोचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर होने लगा प्रचार
नगरपालिका का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार शुरू कर दिया है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग सक्रिय होने लगे हैं। वह अपनी काबिलियत के साथ-साथ नगर के विकास का वादा भी कर रहे हैं। नगरपालिका के सभासद का चुनाव सिर्फ एक ही वार्ड में सीमित रहता है।


राजनीतिक दलों ने नहीं खोले पत्ते
निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में अभी कोई हलचल नहीं है। पिछले कई चुनावों में अध्यक्ष पद की लड़ाई हमेशा भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सिमटकर रह गई थी। स्वतंत्र उम्मीदवार को अवसर नहीं मिल पाया। इस बार भी यही संकेत मिल रहे हैं कि अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही लड़ाई होगी। यह बात अलग है कि किसी भी दल ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed