फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ज्योति की मदद के लिए 74,233 रुपये और जुटाए

ज्योति की मदद के लिए 74,233 रुपये और जुटाए

Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
ज्योति की मदद के लिए 74,233 रुपये और जुटाए
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। ब्लड के कैंसर से जूझ रही बेड़ीनाग की बेटी ज्योति (12) के जीवन को बचाने की मुहिम में लोग जुटे हुए हैं। गणाईगंगोली क्षेत्र से एक बार फिर लोगों ने ज्योति के इलाज के लिए 74,233 रुपये उसके खाते में भेजी है। गणाईगंगोली से अब तक 2,15,384 रुपये ज्योति के इलाज के लिए भेजी जा चुकी है। ज्योति चौकोड़ी के हिमालया इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ती है।
विज्ञापन


ज्योति का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उसे आठ महीने तक दिल्ली में रहकर नियमित जांच करानी है। ज्योति को अब भी मदद की जरूरत है।
विज्ञापन


गणाईगंगोली, सेराघाट, बनकोट, बांसपटान क्षेत्र में ज्योति की मदद के लिए कई समाजसेवियों ने मुहिम छेड़ रखी है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा समेत तमाम जनप्रतिनिधि भी ज्योति की मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति के पिता जीवन सिंह महरा और मां ममता महरा ने सहयोग कर रहे लोगों का आभार जताया है। ज्योति के माता, पिता का कहना है कि असंख्य लोगों की दुआ से ज्योति के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed