{"_id":"5a203bea4f1c1ba7668b75b0","slug":"121512061930-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तड़ी के तीन भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तड़ी के तीन भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए मिली जमीन
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बस्तड़ी की आपदा से प्रभावित तीन भूमिहीन परिवारों को प्रशासन ने मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। तीनों परिवारों को मकान बनाने के लिए पहली किश्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये भी मिल गए हैं। बस्तड़ी में 30 जून 2016 को आई आपदा में 23 मकान ध्वस्त हो गए थे।
इनमें से 20 परिवारों के पास सुरक्षित जगह पर मकान बनाने के लिए जमीन थी और उन्होंने मकानों का निर्माण कर लिया था। अनुसूचित जाति के विजय प्रसाद, दानी राम और भागीरथी देवी के पास सुरक्षित स्थान पर जमीन नहीं थी। उनको भूमि आवंटन का मामला न सुलझने के कारण मकान बनाने के लिए अब तक धनराशि का आवंटन नहीं हो पाया था।
बृहस्पतिवार को राजस्व उपनिरीक्षक गिरजा शंकर जोशी ने इन तीनों परिवारों को मकान बनाने के लिए 12-12 मुट्ठी जमीन सिंघाली कस्बे के पास उपलब्ध करा दी और उनको जमीन के कागजात भी सौंप दिए। इसके साथ ही तीनों परिवारों को मकान बनाने के लिए पहली किश्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी किश्त के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि बाद में दी जाएगी। बस्तड़ी के सभी आपदा प्रभावितों के नए मकान अब बन जाएंगे। 20 मकानों का निर्माण पहले हो चुका है। तीन परिवार मकान बनाने की तैयारी करने लगे हैं। बस्तड़ी गांव में अब कोई नहीं रहता। सभी परिवार सिंघाली कस्बे के पास नए मकानों में रहने लगे हैं।