फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा

नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा

Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा

विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा को जोड़ना वाले झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क की दुर्दशा हो गई है। इस सड़क पर लंबे समय से मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। कई स्थानों पर स्कवर की सरिया बाहर निकल गई हैं। सड़क पर कोई भी मजदूर काम करते नजर नहीं आता है। सड़क की बदहाली से वाहन चालक और स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।

नेपाल सीमा को जोड़ने वाले झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग मूनाकोट से झूलाघाट तक सबसे ज्यादा खराब है। एक दर्जन स्थानों पर कॉजवे खराब हो चुके हैं। विभाग के पास इनकी मरम्मत के लिए पैसा नहीं है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों की भरमार वाली इस सड़क के किनारे बारिश के दौरान गिरा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। इसकी मरम्मत तथा देखरेख के लिए रखे गए स्थायी और अस्थायी मजदूर काम करते नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन


गौरीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि सड़क के गड्ढों को पाटने के लिए डामर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मिट्टी डालकर ही इन गड्ढों को भर देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि सड़क में कोई दुर्घटना हुई तो लोनिवि जिम्मेदार रहेगा। लोक निर्माण विभाग की अवर अभियंता रुचि जंगपांगी ने कहा कि विभाग ने मूनाकोट से झूलाघाट तक सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अब सड़क का औचक निरीक्षण होगा। यदि मजदूर काम करते हुए नहीं मिलेंगे तो उनका वेतन काटा जाएगा और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed