{"_id":"5a033b0a4f1c1b86698ba365","slug":"121510161162-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुकरी सिगरेट के तस्करों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुकरी सिगरेट के तस्करों के खिलाफ चलेगा अभियान
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल से अवैध तरीके से खुकरी सिगरेट लाने वालों पर अब पुलिस और एसएसबी ने शिकंजा कसने की तैयारी कर दी है। रात के समय झूलाघाट से पिथौरागढ़ को जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी। बिना एसपी की अनुमति के किसी भी वाहन को रात में नहीं चलने दिया जाएगा।
बता दें कि नेपाल से भारी मात्रा में सीमावर्ती बाजारों में प्रतिबंधित खुकरी सिगरेट लाई जा रही है। अकेले कानड़ी और बलतड़ी के घाटों से पिथौरागढ़ बाजार तक हर महीने 38 लाख रुपये मूल्य की खुकरी सिगरेट पहुंचाई जा रही है। इस काम के लिए महाकाली में कई अवैध रास्तों का उपयोग किया जा रहा है। बताया गया कि रात में नदी पार कर सिगरेट को किसी मकान में सुरक्षित रखा जाता है। वहां से मौका मिलते ही सिगरेट को जिला मुख्यालय पहुंचाया जाता है। हालांकि, नेपाल सीमा पर एसएसबी की गश्त लगातार रहती है, लेकिन तस्करी में लिप्त लोग बड़ी चालाकी से इस काम को अंजाम दे रहे हैं।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिला पुलिस और एसएसबी ने महाकाली को पार कर अवैध तरीके से लाई जा रही खुकरी सिगरेट के खिलाफ अभियान चलाने को निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के बताया कि अब लगातार चेकिंग अभियान चलेगा। कोतवाली पुलिस, एसओजी, सीपीयू, वड्डा चौकी और झूलाघाट थाने को निर्देशित कर दिया गया है। रात के समय झूलाघाट से पिथौरागढ़ को जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी। बिना एसपी की अनुमति के किसी भी वाहन को रात में नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, झूलाघाट स्थित एसएसबी की 55वीं वाहिनी ई कंपनी के निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि महाकाली नदी के किनारे कम चौड़ाई वाले स्थानों पर अब गहन चेकिंग की जाएगी और गांव वालों को भी सचेत किया जा रहा है कि रात के समय यदि कोई नदी पार करता है तो उसकी सूचना एसएसबी को दें।