{"_id":"5957da154f1c1be07f8b4b2f","slug":"121498929685-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी दूर करने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी दूर करने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ें
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधिक साक्षरता समिति की ओर से तहसील के दूरस्थ गांव भनड़ा में एक दिनी गरीबी उन्मूलन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि गरीबी दूर करने के लिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि तहसील विधिक साक्षरता समिति के अध्यक्ष प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की कार्यक्षमता काफी मजबूत होती है। ग्रामीणों को गरीबी दूर करने के लिए सरकार की छोटी-छोटी परंतु लाभ देने वाली योजनाओं से जुड़ना होगा। अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष आरएस चौहान ने लोगों के गरीब होने का सबसे बड़ा कारण नशापान बताया। अधिवक्ता केएस बिष्ट ने कानून से लोगों की मदद करने पर जानकारी दी। थानाध्यक्ष जीएस सामंत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए ग्रामीणों की भागीदारी पर विचार रखे।
यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय पंत ने सरकार की लाभ देने वाली योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। ग्राम सभा भनड़ा के कुंडल कन्याल, गणेश कन्याल ने गांव में शिक्षा और सड़क व्यवस्था को सही करने की मांग की। इस दौरान पैरालीगल महेश चंद्र पंत, द्रोपदी कफलिया, मंजू चौहान अधिवक्ता अरविंद चौहान, डीएस बोरा, आरएस ग्याला, त्रिलोक जंगपांगी, वाईएस देउपा आदि मौजूद थे।