फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीडीहाट में सूखने लगे पानी के प्राकृतिक स्रोत

डीडीहाट में सूखने लगे पानी के प्राकृतिक स्रोत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सूखने लगे पानी के प्राकृतिक स्रोत
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गर्मी शुरू होते ही नगर क्षेत्र में पानी का संकट भी गहराने लगा है। नगर में पानी की आपूर्ति करने वाले सात पेयजल स्रोतों में से घिमाली का स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गया है। 15 मई के बाद लोगों को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नगर की आबादी 15 हजार है। यहां 1091 घरेलू और 38 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। नगर में 1.61 एमएलडी पानी की रोज की मांग है। इसके सापेक्ष लोगों को 0.60 एमएलडी ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। प्राकृतिक स्रोत ननपापू, भनड़ा, घिमाली और अन्य जंगलों से नगर में पानी पहुंचता है। घिमाली का स्रोत बंद होने के कगार पर पहुंचने से पानी की आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार का कहना है कि नगर के सात वार्डों में अब एक समय ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई जगहों पर लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शीघ्र ही टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। रामगंगा लिफ्टिंग योजना बनने में अभी पांच-छह माह का समय लग सकता है। जल निगम के सहायक अभियंता शुभम द्विवेदी ने बताया कि योजना को पूरा करने के लिए धनराशि मिल चुकी है। योजना से इस वर्ष के अंत तक पानी की आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर पेयजल किल्लत के चलते लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed