{"_id":"5cc342c3bdec22140d56cbc4","slug":"11556300483-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने 51 चालान कर वसूले 29500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने 51 चालान कर वसूले 29500 रुपये
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के सिमलगैर और गांधी चौक पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ पालिका ने फिर से डंडा चलाया। सड़कों के किनारे अतिक्रमण, गंदगी और पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 51 दुकानदारों के चालान कर 29500 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही फड़ वालों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
सिमलगैर, गांधी चौक, पुरानी बाजार आदि जगहों पर दुकानदारों ने काफी अतिक्रमण किया है। नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसके अलावा बड़े प्रतिष्ठान स्वामियों ने अपने आगे की जगह फल, कपड़े आदि बेचने वालों को दी है। इससे सड़क पर लोगों के चलने लायक जगह नहीं बचती है।
शुक्रवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। साथ ही गांधी चौक में बरसात, गर्मी से बचने के लिए लगाए गए तिरपाल और पन्नियों को हटा दिया। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण पर 41 चालान कर 25400 रुपये, गंदगी में नौ चालान कर 2100 रुपये और पॉलिथीन पर एक चालान कर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में राजस्व निरीक्षक प्रियंका, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सचिन कुमार, विकास कुमार, हरिनंदन बाल्मीकि, रिंकू आदि मौजूद रहे।