{"_id":"5c6d925fbdec224df422e6d6","slug":"11550684767-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगढ़ शिव मंदिर के पास राजमार्ग बना खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगढ़ शिव मंदिर के पास राजमार्ग बना खतरनाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतगढ़ शिव मंदिर के पास पिछले एक माह से दीवार का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन खतरनाक बना हुआ है।
शिव मंदिर के पास सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क के नीचे के हिस्से से दीवार लगाने का कार्य पिछले एक माह से किया जा रहा है। दीवार लगाने के कार्य में महज दो मजदूर लगाए गए हैं। उक्त स्थल पर नीचे की ओर भयानक खाई तो ऊपर की ओर चट्टान है। छोटे वाहन तो पास हो जा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों के लिए काफी दिक्कत हो रही है। चट्टान से टकराने के चलते कई ट्रकों की तिरपाल भी फट चुकी है।
चालकों का कहना है कि उक्त स्थल पर वाहनों को निकालना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि दीवार लगाने का कार्य प्रगति पर है। मजदूर बढ़ाकर अगले चार दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।