{"_id":"5c34d747bdec22571d7e0b04","slug":"11546966855-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जनपद का सेल सल्ला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जनपद का सेल सल्ला क्षेत्र
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद का सेल सल्ला क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस क्षेत्र में चिकित्सालय और बैंकिंग तक की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों और पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी तरसना पड़ता है।
जनपद के नेपाल सीमा से लगे सल्ला, सेल, तड़ेमिया, हल्दू, क्वारवन, बेलतड़ी, जमतड़ी, सिलिंग्या, जाजर चिंगरी, पाटी, पालचौड़ा, हिमतड़, निसनी, सिमली, बेड़ा-मझेड़ा, गोगना ग्राम सभाओं में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। बैंकिंग की भी क्षेत्र में कोई सुविधा नहीं है। बैंकिंग सुविधाओं के लिए भी लोगों को मीलों की दौड़ लगानी पड़ती है।
सामाजिक कार्यकर्ता सेबी चंद ने बताया कि क्षेत्र की अधिकांश आबादी बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी तरस रही है। उनका कहना है कि क्षेत्र में एलोपैथिक अस्पताल, स्टेट बैंक की शाखा खोलने, पुलिस थाना स्थापित करने, क्षेत्र को यातायात सुविधा का लाभ दिलाने के लिए सड़क निर्माण और लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग लगातार उठाई जा रही है। इसके बावजूद आज तक उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।