{"_id":"5be710abbdec22695c1f6586","slug":"11541869739-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट पेयजल योजना के पाइप फिर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट पेयजल योजना के पाइप फिर टूटे
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट पंपिंग पेयजल योजना के पाइप टूटने से नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। सर्दियों में भी पानी की किल्लत होने से लोगों में आक्रोश है।
घाट पेयजल योजना से नगर को प्रतिदिन ढाई एमएलडी पानी मिलता है। पिछले दिनों भी सिद्धेश्वर और मटेला के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे कई दिनों तक पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। बाद में क्षतिग्रस्त लाइन को तो ठीक कर दिया, लेकिन शुक्रवार को मटेला के पास फिर से पाइप टूट गया।
इससे नगर के कई मोहल्लों में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। पितरोटा, टकाना गांव में पानी नहीं बंटा। कई स्थानों पर दोपहर में पानी खोला गया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने के लिए तकनीकी टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पानी की आपूर्ति शीघ्र ही सुचारु कर ली जाएगी।