{"_id":"5be47206bdec2269a5529bce","slug":"11541698054-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से लगेगी नेकी की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से लगेगी नेकी की दीवार
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) हर साल की तरह इस बार भी निर्धन तबके के लोगों के लिए कपड़े जुटाएगा। नेकी की दीवार नाम से स्टाल लगाकर गरीबों को कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेकी की दीवार लगाने पर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि हर साल की तरह इस बार भी सिमलगैर के साथ ही अन्य स्थानों पर नेकी की दीवार लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों से पुराने गर्म कपड़े देने की अपील की जाएगी।
खत्री ने बताया कि कई लोग नेकी की दीवार के लिए कपड़े देने के लिए संपर्क भी करने लगे हैं। रविवार तक कुछ कपड़े जुट जाएंगे। सोमवार से नेकी की दीवार लगाई जाएगी। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से नेकी की दीवार से कपड़े ले जाने की अपील की है।