{"_id":"5bdf288dbdec22695e0ff61d","slug":"11541351565-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों ने सजाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों ने सजाई रंगोली
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दीपावली पर मल्लिकार्जुन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई, इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक रचना जोशी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने छात्रों को दीप पर्व पर दीये की महत्ता बताई और बच्चों से दीपावली पर पटाखों का प्रयोग कम से कम करने को कहा। इस दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने आकर्षक रंगोली तैयार की। उधर, एसबीएम देवलथल में छात्रा-छात्राओं ने दीप पर्व मनाया। प्रधानाचार्य एमडी कापड़ी ने बच्चों को दीपावली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पटाखों से दूर रहने और दीप जलाने का आह्वान किया। इस मौके पर संरक्षक जीबी पांडेय, प्रबंधक मंजुल बिष्ट आदि थे।