फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   60 हेक्टेयर भूमि में होगा बीज उत्पादन

60 हेक्टेयर भूमि में होगा बीज उत्पादन

Tue, 16 Oct 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
60 हेक्टेयर भूमि में होगा बीज उत्पादन
पिथौरागढ़। सीमांत के किसानों को सस्ते दामों पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से 60 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। इस भूमि में गेहूं, मसूर, चना, सरसों के आदि के बीज तैयार कर स्थानीय स्तर पर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में तराई बीज विकास निगम के अलावा अन्य एजेंसियां बीज उपलब्ध कराती हैं। बुवाई के समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में पर्वतीय मौसम के अनुकूल बीज की प्रजाति नहीं मिल पाती है। अब कृषि विभाग ने बीज उत्पादन करने के लिए धारचूला विकास खंड में 40 और कनालीछीना, गंगोलीहाट में 10-10 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है।
विज्ञापन


मुख्य कृषि रक्षा अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि सीमांत जिले में 20 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती होती है। बुवाई के समय करीब 1500 क्विंटल गेहूं का ही बीज मिल पाता है, जो कि कम पड़ जाता है। उनका कहना है कि बीज उत्पादन के लिए किसानों को आधारीय बीज, दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। यदि बीज गुणवत्तायुक्त हुआ तो किसानों को 200 रुपये अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरागत फसलों को मिलेगा बढ़ावा
पिथौरागढ़। पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की कई ऐसी प्रजातियां थीं जो वर्तमान में विलुप्त हो गई हैं। पूर्व में सीमांत में लाल धान काफी होता था। यह पौष्टिक होने के साथ ही काफी खुशबू भी बिखेरता था। अब कई स्थानों पर यह विलुप्त हो गया है। कृषि विभाग ने परंपरागत फसलों को बढ़ावा देने के लिए 210 कलस्टर तैयार किए हैं। इसके अलावा उद्यान, भेषज के 118 और रेशम के 10 कलस्टर भी तैयार किए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि इन कलस्टरों के माध्यम से परंपरागत और जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed