{"_id":"5ba28430867a557fe732bb5f","slug":"11537377328-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को भेजा सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को भेजा सामूहिक इस्तीफा
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के एक दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त इस्तीफा डीएम को भेजा है। उन्होंने क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के अविश्वास प्रस्ताव के मामले में प्रशासन पर सरकार के दबाव में आकर चुनाव कराने एवं विकास कार्यों में भी भेदभाव का भी आरोप लगाया है।
एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजे इस्तीफे में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा है कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख का मामला हाईकोर्ट की डबल बैंच में विचाराधीन है, जबकि प्रशासन ने सरकार के दबाव में चुनाव करा दिया। सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य मान सिंह धामी को जबरन पद से हटाने और राज्य वित्त के मद में भी भेदभाव का आरोप लगाया।
कहा कि इस तरह के रवैये से परेशान होकर उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। सामूहिक इस्तीफे में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, सुंदर सिंह, जानकी देवी, मंजू देवी, मीना टोलिया, कलावती देवी, माया सिंह, राधा देवी, लीला देवी, कनुरी देवी, राम सिंह धामी और इंद्रा देवी के हस्ताक्षर हैं।