{"_id":"5b9fe30d867a557ed62a4f9f","slug":"11537205005-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार, प्रशासन, विभाग कर रहा उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार, प्रशासन, विभाग कर रहा उपेक्षा
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। चामाचौड़ा क्षेत्र के लिए स्वीकृत तीन सड़कों में से एक का भी निर्माण न होने के विरोध में 42वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। संघर्ष समिति ने सड़कों का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को भूल की अध्याली के बसंत सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
अनशन स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं। कहा कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी चामा चौड़ा, सेला, गनौरा, सिमायल, नानीशीतला समेत तमाम गांवों के लोगों को यातायात सुविधा तक नहीं मिली है।
क्षेत्र के लोगों के संघर्ष के बाद इलाके के लिए तीन सड़कें स्वीकृत हुई हैं लेकिन एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। कहा कि इस माह के अंत तक सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में कमलेश दशौनी, लछम रावल, राम आगरी, सुनील आगरी, मनोज कुमार, दीपक रावल आदि ने धरना दिया।