फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हाथी-घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की

हाथी-घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की

Sun, 02 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हाथी-घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के प्रकाट्योत्सव पर उपवास रखा और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर में कई जगहों पर भजन-कीर्तनों का दौर चला और राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, मां दुर्गा आदि की झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में एशियन एकेडमी की ओर से कृष्ण की झांकी निकाली गई। ऐंचोली से झांकी टकाना, लिंक रोड, पालिका तिराहा, बैंक रोड, सिल्थाम होते हुए बस स्टेशन वहां से कुमौड़ होते पुलिस लाइन पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। झांकी के साथ चल रहे बच्चे ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ का उद्घोष कर रहे थे। इससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन


गणाईगंगोली। कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आकर्षक झांकी निकाली गई। गणाई से तपोवन, सिमलता, कूना, देवराड़ी बोरा, ढिंगालगांव, चौकी, सिमाली, मदनपुर होते हुए भुनेड़ा तक रैली निकाली गई। इस मौके पर कुंदन बोरा, हिमांशु उपाध्याय, ललित उपाध्याय, करन डोबाल, नितिन उपाध्याय, जगमोहन, मनोज मेहरा, हर्षित, भगवत वर्मा, जति पंत, आशुतोष वर्मा, उमेश बोरा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग। जन्माष्टमी के मौके पर पांखू के कोटगाड़ी मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी थल, उडियारी, चौकोड़ी, धरमघर होते हुए बेड़ीनाग पहुंची। नगर में लोगों ने झांकी का स्वागत किया। दीपक कार्की ने बताया कि झांकी को वापस पांखू मंदिर ले जाया जाएगा। रातभर भजन संध्या का आयोजन होगा। इस मौके पर दिनेश आर्या, गोविंद जोशी, दीपक कार्की, नरेंद्र रौतला, पंकज महरा, महेश कुमार, जगत सिंह कार्की, विजेंद्र समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


झूलाघाट। क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम मची है। क्षेत्र के महेशानी मंदिर में भक्तों ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद भगवान कृष्ण के डोले को सजाया। बाद में हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे के जाप के साथ आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में मंदिर में भजन-कीर्तनों का दौर चला। इस मौके पर सौरव पुजारा, निमेष जोशी, योेगेश भट्ट, नितिन खड़ायत, सौरभ श्रेष्ठ, बृजेश गढ़कोटी, ईश्वर जोशी, जीवन भट्ट, उद्धवलाल श्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed