{"_id":"5b8ac48342c7924671664e8b","slug":"11535820931-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और बुजुर्गों को बेवजह परेशान नहीं करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और बुजुर्गों को बेवजह परेशान नहीं करेगी पुलिस
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शहर में दोपहिया सवार बुजुर्ग और महिलाओं को पुलिस, सीपीयू अब अनावश्यक परेशान नहीं करेगी। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इस आशय के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
वित्त मंत्री पंत ने बताया कि लोगों ने उनके सामने हेलमेट पहनने के बाद भी पुलिस द्वारा दोपहिया सवार महिलाओं और बुजुर्गों की चेकिंग के नाम पर रोकने का मामला उठाया था। उन्होंने एसपी रामचंद्र राजगुरु को हेलमेट पहने बुजुर्ग और महिलाओं को अकारण न रोकने के निर्देश दिए। कहा कि वह लोग शहर में ही आ-जा रहे हैं।
हेलमेट पहने होने के बाद अन्य पड़ताल की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती। बता दें कि दोनों सवारियों के लिए हेलमेट का नियम लागू होने के बाद सीपीयू और पुलिस की सख्ती को लेकर लोगों ने आवाज उठाई है। कांग्रेस समेत कई संगठनों के लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन तक कर चुके हैं।