{"_id":"5b79a39242c792465e1e8707","slug":"11534698386-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदार फुटबॉल प्रतियोगिता: स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुकाबला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालदार फुटबॉल प्रतियोगिता: स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुकाबला जीता
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम ने ठाकुर देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल बैजयंती फुटबॉल प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। उसने एफएफसी पिथौरागढ़ को 2-0 से हराया।
स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम के धीरज बिष्ट और मोहित राणा ने पहले हाफ में टीम के लिए शानदार गोल किए। मध्यांतर तक स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 2-0 से आगे थी। मध्यांतर के बाद एफएफसी की टीम के खिलाड़ियों ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गोल नहीं कर सके। निर्णायक भूपेंद्र सिंह चौहान, सह निर्णायक कवींद्र मेहता, नवीन खत्री, फोर्थ ऑफीशियल गिरीश जोशी थे। आंखों देखा हाल विनोद रावत, दिनेश कापड़ी ने सुनाया।
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी अजय जोशी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। आयोजक रवींद्र सिंह बिष्ट (किरन मालदार) ने प्रतियोगिता में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। विजेता टीम को 21000, उप विजेता टीम को 11000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।