{"_id":"5b5218674f1c1be94b8b5ea9","slug":"11532106855-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली में बहे जवान की तलाश में चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली में बहे जवान की तलाश में चला सर्च अभियान
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/कनालीछीना। तीन दिन पहले अस्कोट के द्वालीसेरा के पास काली नदी में बहे आईटीबीपी जवान की तलाश में पुलिस, एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ नदी किनारे 14 किमी तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन जवान का कोई पता नहीं चला। लापता जवान के पिता ने अस्कोट पुलिस को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
बुधवार शाम द्वालीसेरा निवासी भूपेंद्र प्रसाद पुत्र गोपाल राम काली नदी के तेज बहाव में बह गया था। शुक्रवार को सुबह से ही अस्कोट पुलिस, एसएसबी और आईटीबीपी जवानों ने भूपेंद्र के बहने के स्थान पानीखाना से रणुवा गांव तक करीब 14 किमी नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। अस्कोट थाने के एसओ मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि जवान की खोज के लिए सुनखोली घाट और ड्योड़ा में दो टीमें लगाई गई।
नदी का जलस्तर बीते दिन की अपेक्षा डेढ़ फुट तक कम हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। जवान के बहने की सूचना झूलाघाट और शारदा बैराज टनकपुर पुलिस को भी दी गई है। वहीं, तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगने से जवान के घर और गांव में कोहराम मचा है।