{"_id":"5a89b2f14f1c1b92268bae5a","slug":"11518973681-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 डेयरी और 125 बकरी पालन इकाइयां स्थापित होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 डेयरी और 125 बकरी पालन इकाइयां स्थापित होंगी
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने डेयरी और बकरीपालन से लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए योजना तैयार की है। आने वाले वित्तीय वर्ष में जिले में 140 डेयरी और 125 बकरी पालन इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक में डीएम सी रविशंकर ने इन योजनाओं का शुभारंभ किया। डीएम ने नाबार्ड द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए बनाए गए पोटेंशियल लिंक्ड डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट प्लान (पीएलपी) और डेरी, बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई क्षेत्र आधारित योजनाओं को मंजूरी दी। बताया गया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुसार कृषि और गैर कृषि गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस साल के पीएलपी का विषय प्रति बूंद उपज अधिक रखा गया है।
बताया गया कि वित्तीय वर्ष में 140 डेयरी और 125 बकरी इकाइयां स्थापित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न बैंक डेयरी स्थापित करने के लिए 2.93 करोड़, बकरी पालन के लिए 1.1 करोड़ रुपये के ऋण देंगे। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैंकों के प्रतिनिधि शामिल थे।