फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नगरपालिका के कवि सम्मेलन में कवियों का सम्मान

नगरपालिका के कवि सम्मेलन में कवियों का सम्मान

Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका के कवि सम्मेलन में कवियों का सम्मान
पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका परिषद ने कवि सम्मेलन का आयोजन कर कवियों को सम्मानित किया। इससे पहले पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने ध्वजारोहण किया। बेहतरीन काम करने वाले 15 पर्यावरण मित्रों और 3 सफाई हेडों को पालिकाध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन


डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन का मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने शुभारंभ किया। लक्ष्मी आर्या, डॉ. पीतांबर अवस्थी, डॉ. आनंदी जोशी, आशा सौन, मुन्नी टम्टा, प्रकाश जोशी शूल, गोपाल सती बेधड़क, मथुरा दत्त चौंसाली आदि ने कविता पाठ किया। संचालन युवा कवि ललित शौर्य ने किया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने सभी कवियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले पालिकाध्यक्ष ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। मंडल कन्या जूनियर हाइस्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, इनका संचालन पवन पाटनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed