{"_id":"5a56486d4f1c1bd1178b5fb3","slug":"11515604077-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के मौसम में किए जा रहे डामरीकरण का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के मौसम में किए जा रहे डामरीकरण का काम रोका
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-तालेश्वर सड़क पर कड़ाके की ठंड में किए जा रहे डामरीकरण के मामले में एडीएम ने विश्व बैंक निर्माण खंड अस्कोट के सहायक अभियंता को तलब किया है और पूरी रिपोर्ट सामने रखने की बात कही है। कहा है कि किन परिस्थितियों में कड़ाके की ठंड में डामर बिछाया जा रहा है।
एडीएम के आदेश पर बुधवार से सड़क पर डामर बिछाने का काम रोक दिया गया है। पर्वतीय अंचल में अक्तूबर के बाद किसी भी सड़क पर डामर और हॉटमिक्स बिछाने का काम नहीं होता। उधर, ग्रामीणों ने कहा है कि यदि मार्च से पहले डामर बिछाने का प्रयास किया गया तो विरोध किया जाएगा और लोग खुद ही काम को रोक देंगे।
झूलाघाट-तालेश्वर मार्ग पर इन दिनों डामरीकरण का काम चल रहा हैं। देर रात तक कम तापमान में हो रहे डामरीकरण पर अमर उजाला ने दो दिन तक लगातार खबर छापी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। एडीएम मोहम्मद नासिर ने विश्व बैंक अस्कोट डिवीजन के अधिकारियों से सड़क के पूरे हिस्से को मानक के हिसाब से चौड़ा करते हुए डामरीकरण करने को कहा है। साथ ही जनवरी में कम तापमान में हो रहे डामरीकरण पर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने सड़क के किनारे दीवार निर्माण, नाली निर्माण की भी पूरी रिपोर्ट मंगाई है। विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी ने कहा कि गेठिगाड़ा और तालेश्वर के ग्रामीणों द्वारा अब तक हो चुके डामरीकरण के उखड़ने की शिकायत की है। इसकी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे दी है। यदि जबर्दस्ती डामर बिछाने की कोशिश की गई तो सामग्री से लगे वाहन लौटा दिए जाएंगे। लोगों ने कहा कि इस अहम सड़क पर किसी प्रकार की मनमानी नहीं होने दी जाएगी।