{"_id":"5a26d35b4f1c1bc8678bfc8f","slug":"11512493915-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मलबा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मलबा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह के गेट के सामने और मानसरोवर वाटिका के पास मलबा फेंके जाने से निगम कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीएम एसके पांडे को ज्ञापन देकर संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और मलबा उठाने की जिम्मेदारी भी फेंकने वालों को ही दी जाएगी।
केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने ज्ञापन में कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घंटाकरण से लेकर डाकबंगले तक सड़क किनारे कई जगह मिट्टी और मलबे के ढेर लगा दिए गए हैं। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि मलबा डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब प्रशासन सख्त कदम उठाएगा तभी इस तरह की हरकतों पर लगाम लगेगी। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, अशोक कुमार शामिल थे।