{"_id":"5a11b8cc4f1c1bc8678bc757","slug":"11511110860-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेलू गांव वालों ने आमरण अनशन की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेलू गांव वालों ने आमरण अनशन की धमकी दी
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत लेलू में बन रहे स्पोर्ट्स कॉलेज का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए लेलू गांव के लोगों ने इस शर्त पर जमीन दी थी निर्माण के काम में गांव के लोगों को वरीयता दी जाए। ग्रामवासियों का आरोप है कि प्रशासन ने इस शर्त का उल्लंघन कर दिया है और बाहरी व्यक्ति को काम दिया है। लेलू गांव के लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में गांव के लोगों को काम पर नहीं रखा तो गांव के लोग एक सप्ताह के बाद आमरण अनशन शुरू करेंगे।
जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर वड्डा के पास लेलू गांव की 999 नाली जमीन स्पोर्ट्स कॉलेज को बनाने के लिए दी गई है। वहीं, लोगों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के समय प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि भवन के निर्माण के काम में स्थानीय लोग ही रखे जाएंगे। शुरुआत में 2 वर्ष तक स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिला, लेकिन हाल ही में सरकार ने स्थानीय लोगों से काम छीनकर बरेली के ठेकेदार को काम दे दिया है।
बरेली के ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को भय दिखाकर काम किया जा रहा है। लेलू गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को यह समस्या बता दी है और स्थानीय लोगों को काम न मिलने पर निर्माणाधीन भवन के सामने ही आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस बाबत एक पत्र वित्तमंत्री प्रकाश पंत को भी भेजा गया है। विरोध करने वालों में ग्राम प्रधान निर्मला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप गिरी, रोशन गिरी, प्रवींद्र गिरी, रवि थरकोटी, संतोष इगराल, अजीत गिरी, सुरेश राम, सावित्री देवी, नरेंद्र प्रसाद आदि शामिल हैं।