{"_id":"59fdf1cf4f1c1b60678b928e","slug":"11509814735-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के दौरान नष्ट कर दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के दौरान नष्ट कर दी जमीन
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुनस्यारी से चौना तक बन रही सड़क से एक किसान को खासा नुकसान पहुंचा है। मल्ला घोरपट्टा निवासी लाल सिंह ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य रोका जाए और सड़क निर्माण के कारण हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
किसान का आरोप है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने सड़क की कटिंग करने से पहले किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली। पुराने सर्वे के अनुसार काम करने के बजाय सड़क को ठीक नाप जमीन की तरफ मोड़ दिया गया। इससे नाप जमीन तहस-नहस हो गई है। उनकी जमीन के साथ लगी अन्य किसानों की जमीन को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क का काम जारी रहा तो जमीन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
साथ ही जमीन में मौजूद हरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचेगा। एसडीएम विवेक प्रकाश ने राजस्व विभाग की टीम से मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति की जानकारी देने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क गलत तरीके से बन रही होगी तो काम रोका जाएगा।