{"_id":"59dd018c4f1c1b0d698b5082","slug":"11507656076-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों ने सहारा इंडिया के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारकों ने सहारा इंडिया के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सहारा इंडिया बैंक से जमा धन का भुगतान न होने का विरोध पिथौरागढ़ में भी शुरू हो गया है। मंगलवार को खाता धारकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करने के साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी है।
समाजसेवी नम्रता बोहरा के नेतृत्व में सहारा इंडिया के कार्यालय पहुंचे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। कहा कि जिन लोगों को वर्ष 2016 में भुगतान हो जाना चाहिए था, उन्हें जुलाई 2018 में भुगतान करने की बात कही जा रही है। लोगों को उनकी ही जमा पूंजी नहीं मिल पा रही है। इन लोगों ने सहारा इंडिया के प्रबंधक बीएल यादव से मुलाकात कर रोष जताया।
कहा कि यदि जल्द खाताधारकों का भुगतान नहीं हुआ तो सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बैंक प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। प्रदर्शन में भावना जोशी, एचएम जोशी, गायत्री बिष्ट, हंसी कार्की, पुष्पा देवी, रेणुका बिष्ट, दिनेश पंत आदि मौजूद थे। उधर, सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक बीएल यादव का कहना था कि न्यायालय के प्रतिबंध के कारण विलंब हो रहा है। देर से भुगतान होने पर ब्याज भी मिलेगा।