{"_id":"59da5bee4f1c1b70548b657f","slug":"11507482606-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमेरू संग्रहालय की सामग्री राजकीय संग्रहालय को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमेरू संग्रहालय की सामग्री राजकीय संग्रहालय को सौंपी
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। इतिहासकार डा. मदन चंद्र भट्ट ने अपने सुमेरू संग्रहालय में पिछले चार दशक से संकलित ऐतिहासिक सामग्री को राजकीय संग्रहालय को सौंप दिया है। ताकि इतिहास और संस्कृति पर अध्ययन करने वालों को मदद मिल सके। सुमेरू संग्रहालय में प्राचीन ताम्रपत्र, बही खाते, अभिलेख, मूर्तियां, पुराने समय में उपयोग में आने वाले पात्र, हथियार आदि का संकलन किया गया था।
राजकीय संग्रहालय के प्रभारी डीडी जोशी ने बताया कि सुमेरू संग्रहालय की कुछ सामग्री अब राजकीय संग्रहालय में पहुंच गई हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके पास कोई प्राचीन सामग्री हो और उसे संभालने में दिक्कत महसूस कर रहे हों तो उसे राजकीय संग्रहालय में रखा जा सकता है। यदि लोग इस सामग्री को ले जाने के लिए कहेंगे तो वह अपनी टीम को संबंधित के पास भेज देंगे।
उधर, पुरातत्व इकाई अल्मोड़ा के प्रभारी डा. सीएस चौहान ने बताया कि इतिहासकार डा. भट्ट ने समाज को दिशा देने का काम किया है। अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। लोगों के घरों में रखी प्राचीन सामग्री खराब हो जाती है। यदि संग्रहालय में उसे रखा जाएगा तो कई अध्ययन करने वालों को उससे मदद मिल जाएगी।