{"_id":"59b9695d4f1c1b19688b45eb","slug":"11505323357-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षकों को नहीं मिल रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षकों को नहीं मिल रही पेंशन
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेवानिवृत्त होने के छह माह बाद भी पेंशन और देयकों का भुगतान न होने से गुस्साए सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कई दशकों की सेवा के बाद शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन सेवानिवृत्त होने के छह महीने बाद भी उनके देयकों का भुगतान और पेंशन जारी नहीं की जा रही है। इन लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों और पेंशन का भुगतान न होने से आर्थिक संकट पैदा होने का मामला उठाया। साथ ही जिलाधिकारी से पेंशन और देयकों का भुगतान कराने की मांग की।
संगठन ने जल्द पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में जिला मंत्री जेपी वर्मा, संयुक्त मंत्री महिमन जोशी, उपाध्यक्ष ललित बसेड़ा, सुशीला नागी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, रवींद्र पांडेय, प्रेम सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र उपाध्याय आदि शामिल थे।