फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छह घंटे तक नेपाल को नहीं जा पाया कोई सामान

छह घंटे तक नेपाल को नहीं जा पाया कोई सामान

Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे तक नेपाल को नहीं जा पाया कोई सामान
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जीएसटी के पेंच के कारण बुधवार को पूरे छह घंटे तक झूलाघाट से नेपाल को कोई सामान नहीं जा पाया। नए कस्टम निरीक्षक आरके शुक्ला ने नेपाल को सामान ले जाने वाले व्यापारियों से जीएसटी पंजीकरण के कागजात मांगने शुरू कर दिए और बिना जीएसटी पंजीकरण के कोई भी सामान ले जाने पर रोक लगा दी। सुबह छह बजे भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूलापुल आवाजाही के लिए खुल जाता है। उसके बाद दोनों देशों के लोग सामान लाने ले जाने का काम करने लगते हैं। बुधवार को कस्टम निरीक्षक ने जीएसटी पंजीकरण के कागजात दिखाने के नाम पर सामान ले जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


बाद में व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी समेत तमाम व्यापारियों ने कस्टम निरीक्षक के सामने ऐतराज जताया। कहा कि यहां के अधिकांश व्यापारी छोटे स्तर का व्यापार करते हैं। इस कारण उन्होंने जीएसटी का पंजीकरण नहीं किया है। जीएसटी के प्रावधानों का हवाला देते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि दस लाख रुपये से कम का व्यापार करने वाले व्यापारी के लिए जीएसटी पंजीकरण की बाध्यता नहीं है। उन्होंने व्यापारियों एवं आम लोगों को परेशान करने पर कड़ा विरोध किया। काफी बहस के बाद दोपहर 12 बजे से नेपाल को सामान की सप्लाई होने लगी।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष का कहना है कि जीएसटी के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। बताया गया कि अब तक झूलाघाट के व्यापारी बिना रोक-टोक के नेपाल को सामान की सप्लाई कर रहे थे। नए कस्टम निरीक्षक ने मंगलवार को कार्यभार संभाला और अगले दिन से ही नए नियमों का हवाला देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed