{"_id":"5c226bedbdec2256a32efde9","slug":"111545759725-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट के विरोध में दिन भर बंद रहे पिथौरागढ़ के पैथोलॉजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट के विरोध में दिन भर बंद रहे पिथौरागढ़ के पैथोलॉजी लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। क्लीनिकल स्टेबलाइजमेंट एक्ट के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी पैथोलॉजी लैब बंद रहे। इसके चलते दूरदराज क्षेत्रों से जांच के लिए पहुंचे मरीजों की ब्लड सहित अन्य जरूरी जांचें नहीं हो सकीं। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को दिक्कत हुई। हालांकि, वार्ता के बाद निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हड़ताल वापस ले ली।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार से जिले के सभी निजी अस्पतालों के संचालकों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन की वार्ता के बाद सुबह 11 बजे सभी चिकित्सकों की बैठक हुई। डॉ.जेसी गड़कोटी ने बताया कि इस बैठक में वार्ता के अनुसार हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया।
सभी निजी अस्पतालों में मरीजों की जांच एवं इलाज का काम प्रभावित नहीं हुआ। इधर, एक्ट के विरोध में सभी पैथोलॉजी लैब दिन भर बंद रहे। इसके चलते दूरदराज से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी हुई। बुधवार से सभी पैथौलॉजी लैबों में कामकाज शुरू होगा।