{"_id":"5be866c7bdec22695a4bf046","slug":"111541957319-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही देंगे वोट
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पहली बार नगरपालिका में शामिल हुए ग्रामीणों की उम्मीदें भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि अब संभवत: उनके क्षेत्र में भी विकास होगा। वह वोट मांगने आ रहे सभासदों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से उनके क्षेत्र के विकास के में बारे में व्यक्तिगत राय भी ले रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि वह पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही अपना वोट देंगे।
ऐंचोली वार्ड में मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने वाले महेंद्र वल्दिया ने कहा कि ऐंचोली ग्राम सभा के किरगांव, बनलोट, खाली तोक नए परिसीमन के बाद अब पालिका में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब से वार्ड बना है, तब से कोई काम नहीं हुए। उन्हें उम्मीद है कि अब पालिका से स्ट्रीट लाइट, रास्ते बनाए जाएंगे। साथ ही सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दुकानदार राजेंद्र गुरुरानी ने कहा कि नालियां अक्सर बंद रहती है।
एक मूत्रालय है, जिसकी कभी सफाई नहीं होती है। पानी कभी-कभी तो चार दिन बाद आता है। स्ट्रीट लाइटें जलती नहीं है। मीना पांडेय ने बताया कि पानी के लिए आए दिन परेशान रहते हैं। कई बार महिलाएं कलक्ट्रेट भी पहुंचीं, प्रदर्शन किया। बावजूद इसके पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोग नालियों में सीवर छोड़ देते हैं। उसका पानी, गंदगी घर में आती है। वह कहतीं हैं आखिर किससे लड़ने जाएं।
विज्ञापन
मोहल्ले में रास्ते और नालियां भी ठीक नहीं हैं। वह सभासद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों से समस्याओं के समाधान को लेकर अपना नजरिया साफ करने को कह रही हैं। किराए के मकान में रहने वाली इंकला लाखा भी पानी की समस्या से परेशान हैं। वह कहती हैं कि सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। वोट मांगने आ रहे उम्मीदवार सवालों को सुन चुपचाप नमस्कार कर आगे खिसक जा रहे हैं।