{"_id":"5bcb6a8ebdec22697300adf8","slug":"111540057742-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोनियागाड़ में जाम लगने से यात्री और व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोनियागाड़ में जाम लगने से यात्री और व्यापारी परेशान
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के मुख्य चौराहा गोनियागाड़ में लगातार लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी यहां से हटा दिया गया है। इससे स्थिति और अधिक बिगड़ रही है।
गोनियागाड़ में लगातार जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने कुछ समय पहले तक बेड़ीनाग थाने से दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। वर्तमान में एक भी पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था के लिए तैनात नहीं है। इससे आए दिन जाम लग रहा है। कई बार एक-एक घंटे तक जाम लगने से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने थानाध्यक्ष बेड़ीनाग को पत्र भेजकर दो सिपाहियों की ड्यूटी शीघ्र लगाने की मांग की है।
ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मेहता, सागर डोबाल ,राजेंद्र मेहता, पुष्कर सिंह, गिरीश उपाध्याय, देवेंद्र मेहता, सूरज बोरा, रमेश नियोलिया, चंचल मेहता, पुष्कर मेहता आदि शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने एक पत्र क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला को भी दिया है।