{"_id":"5b7eeca642c792463d4ace2c","slug":"111535044774-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग बोले, बैंक में अलग काउंटर बनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग बोले, बैंक में अलग काउंटर बनाओ
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने एसबीआई में उनके लिए अलग काउंटर लगाने की मांग उठाई।
शिविर का शुभारंभ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बैंकिंग, रेलवे समेत अन्य स्थानों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि उन्हें एसबीआई से पेंशन लेने में काफी दिक्कत होती है, लिहाजा उनके लिए अलग से काउंटर बनाया जाए। इस पर विधिक अधिकारी ने बैंक प्रबंधन ने वार्ता कर उन्हें अलग से काउंटर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पैरालीगल महेश चंद्र पंत, धन सिंह कफलिया, मोहन सिंह मर्तोलिया, डिगर सिंह बोरा, कुंदन सिंह बिष्ट आदि थे।