फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मदद करने की मंशा हो तो मिलती है सफलता

मदद करने की मंशा हो तो मिलती है सफलता

Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मदद करने की मंशा हो तो मिलती है सफलता
पिथौरागढ़। 22 दिन से संपर्क से कटे मुन्स्यारी के हरकोट गांव के लिए पुलिया बनाने में अधिकारी खुद रस्सी खींचते और कुल्हाड़ी चलाते दिखाई दिये। गांव के लोगाें और अधिकारियों की मेहनत रंग लाई और शाम साढ़े पांच बजे तक पुलिया भी बनकर तैयार हो गई।
विज्ञापन


मुनस्यारी को दूध और ताजा सब्जियों की आपूर्ति करने वाला हरकोट गांव दो जुलाई की आपदा के बाद से अलग-थलग था। मुनस्यारी से पांच किमी की दूरी पर स्थित हरकोट को जाने वाले पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए थे। गोठीगाड़ नामक स्थान पर पुलिया बह गई थी। सोमवार को उप जिलाधिकारी गोस्वामी, एसडीआरएफ और अन्य विभागीय अधिकारियों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर गोठीगाड़ में पुलिया बनाने का काम शुरू किया। उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीवन धर्मशक्तू हाथ में कुल्हाड़ी लेकर लकड़ी के लट्ठे काटते दिखे। खंड शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप, हरकोट के प्रधान खुशाल जेष्ठा और ग्रामीणों ने पुल निर्माण में सहयोग दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिया बनकर तैयार हो गई।
विज्ञापन


आपदा प्रभावितों की मदद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप चला रहे हीरा सिंह चिराल ने उपजिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी की कर्मठता की तारीफ की है। कहा है कि उनके सक्रियता से आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत मिल रही है। उन्होंने विषम परिस्थिति में बेहतर काम करने वाले उपजिलाधिकारी को पुरस्कृत करने की मांग राज्य सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed