{"_id":"5ae4b1c24f1c1b9b098b6fa1","slug":"111524937154-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया केवी का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया केवी का वार्षिकोत्सव
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय विद्यालय मिर्थी का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
आईटीबीपी के मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने किया। मेरा भारत मेरा गौरव थीम के साथ शुरू हुए रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित ओ भिना कैसिके जानू द्वारहाटा, शिवजी को कैलाश में डमरू बाजो पर बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। अंग्रेजी नाटक सेफ ट्री, सेफ वाटर पर बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इस मौके पर राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी, कश्मीरी सहित विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य हरीश कुमार ने वार्षिक लेखा-जोखा अभिभावकों के समक्ष रखा। वर्ष भर विद्यालय में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद थे।